फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 20 से अधिक दुकानों-मकानों से हटाया कब्जा

Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 03:36 PM IST

शामली में नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी और धीमानपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों और मकानों के बाहर सड़क तक किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। रविवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर 20 से अधिक दुकानों और मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया। चेयरमैन ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अतिक्रमण न करें और नगर पालिका के अभियान में सहयोग दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें