{"_id":"6a87c85d8f96fb5cbb0f15bc","slug":"us-charter-plane-crash-in-alaska-eight-people-onboard-missing-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत आठ लोग लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत आठ लोग लापता
Fri, 21 Aug 2026 09:09 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के अलास्का में एक चार्टर विमान हादसे का शिकार हो गया है। एक संघीय अधिकारी ने बताया कि विमान पश्चिमी अलास्का के रिमोट इलाके में रडार से गायब हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, अलास्का के क्षेत्रीय प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अधिकारियों ने बताया कि चार्टर विमान ने एंकरेज इलाके से उड़ान भरी थी और गुरुवार दोपहर में वह केप न्यूनहैम इलाके में रडार से गायब हो गया। फिलहाल अलास्का का राहत और बचाव दल विमान की तलाश में जुटा है। फिलहाल विमान और उसमें सवार लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।