फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समयदीन ढेर

शाहरुख खान Updated Tue, 09 Dec 2025 08:57 AM IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। शामली जिले की थानाभवन और बाबरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ मे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि समयदीन, निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला, जो कुछ समय से जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर (कर्नाटक) में छिपकर रह रहा था। शामली का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी मिलते ही थाना थानाभवन एवं थाना बाबरी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें