शामली जनपद में कांधला कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर एक दिव्यांग भिखारी को दो युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक भिखारी को लगातार पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।