फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेल्समैन से 1.34 लाख रुपये लूटे

डिंपल सिरोही Updated Mon, 24 Feb 2025 11:55 AM IST

शामली में झिंझाना के ऊन क्षेत्र में देर रात्रि चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बझेड़ी और गागोर के बीच ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेलमेनों को घेर लिया और पिस्टल के बल पर 1.34 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित विशाल पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी खेड़ी खुशनाम और रामकुमार पुत्र जीवन, निवासी गढ़ी हसनपुर ऊन के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। ठेके से रविवार देर रात अपनी बाइको से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बझेड़ी और गागोर के बीच पहुंचे, ईंख के खेत से चार बदमाश अचानक निकले और उन पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने पिस्टल तानकर बाइक रुकवाई, जबकि तीन अन्य ने उन्हें घेर लिया। विशाल से ₹87 हजार और रामकुमार से ₹47 हजार लूट लिए। मोबाइल फोन तोड़ दिए ताकि वे पुलिस को सूचना न दे सकें। बाइकों को लॉक कर ईंख के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वापस ईंख के खेत में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और ऊन चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और संभावित सुरागों की तलाश की जायगी। एसपी रामसेवक गौतम ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें