फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पहचान छिपाकर युवक ने किया महिला से दुष्कर्म, हिंदू संगठनों का हंगामा

मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 03:18 PM IST

शाहजहांपुर में फर्जी नाम से बनाई आईडी से दूसरे समुदाय के युवक ने लखीमपुर खीरी जिले की महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर धर्म छिपाने वाले काशिफ पठान के मोबाइल में दूसरी लड़कियों के साथ कई आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। मामला खुलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर मेसेज किया था। उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर तीन माह से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। गर्भवती होने पर पेट पर लात मार दी। तीन माह पूर्व उसका असली नाम पता चला तो विरोध किया। धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि दो साल से वादी और आरोपी साथ रह रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें