फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: लो वोल्टेज आने से किसान परेशान, भाकियू ने बिजली उपकेंद्र पर शुरू किया धरना

शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक खुटार क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तमाम किसानों के साथ शनिवार दोपहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण घरों में न तो उपकरण चल पा रहे हैं और न ही नलकूप चलते हैं। इससे फसलों की सिंचाई में भी भारी परेशानी हो रही है। इस समय धान और गन्ना की फसल में सिंचाई की बेहद जरूरत है। बारिश न होने से समस्या और विकराल हो गई है। ऊपर से लो-वोल्टेज के कारण नलकूपों के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को पंपिग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा खर्च आने से किसान परेशान हैं। किसान कई बार बिजली उपकेंद्र पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने पर शनिवार को भाकियू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें