फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन, चिकित्सकों ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता

मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 04:43 PM IST

शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष लाखों लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित होते हैं। इनमें एक बड़ा हिस्सा आत्महत्या जैसे गंभीर परिणामों का सामना करता है। यह केवल एक व्यक्ति या परिवार की त्रासदी नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की एक सामूहिक विफलता भी होती है। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि आत्महत्या एक संवेदनशील विषय है। यह केवल एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक चुनौती भी है। इस बीच सीएमओ ने प्रोजेक्ट उम्मीद से जुड़ी पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सोशल वर्कर नंदनी सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें