शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोटेदार के राशन न देने की शिकायत अधिकारियों से की है। लोगों के मुताबिक, उनके अंगूठे तो लगवा लिए जाते हैं लेकिन राशन नहीं दिया जाता। लोगों ने ग्राम पंचायत साहबगंज में कोटेदार की जांच कर दुकान निलंबित कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत साहबगंज में कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को राशन कम देते हैं। मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देते हैं। कहा कि राशन की कालाबाजारी की जाती है जिससे गांव की जनता परेशान है। कार्डधारकों ने कोटेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार, कमला देवी, मोहित वर्मा, गुड्डी, शिखा, अनीता, ऊषा, रामसूति, सुशील, शकुंतला, रेखा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।