खेत में अज्ञात युवक की जलकर मौत होने के मामले में अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने सूचना पर सोमवार सुबह खानपुर चौराहा से नगरिया तालुका गोपालपुर निवासी कुलदीप को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि कुलदीप ने अज्ञात युवक के साथ शराब पी थी। बाद में सिगरेट पीने के दौरान पराली में आग लगने से युवक की मौत हो गई थी। इस दौरान कुलदीप ने अपने ताऊ व तहेरे भाई को फंसाने का का पड्यंत्र रचा था।