फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में शराब की दुकान के विरोध में हंगामा, डंडे लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 04:11 PM IST

शाहजहांपुर के मोहल्ला अहमदपुर रेती में स्थित शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीने और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के विरोध में क्षेत्रीय लोग भड़क उठे। शनिवार को हाथ में डंडे लेकर महिलाओं ने पुत्तूलाल चौराहा से हथौड़ा चौराहे की ओर जाने वाले पीएसएचएल मार्ग पर बल्ली बांधकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि शराब की दुकान और कैंटीन बंद की जाए। नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकान की कैंटीन बंद कराने तथा दुकानों की निगरानी के लिए दो आबकारी सिपाहियों की ड्यूटी लगाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें