फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, शांति क्लब को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीता खिताब

मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 06:26 PM IST

शाहजहांपुर में जिला खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। बुधवार को सुबह दस बजे डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सेमीफाइनल में जीतने वाली स्पोर्ट्स स्टेडियम व शांति फुटबाल क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के खिलाड़ी ईशानपाल ने दो मिनट के अंदर ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 14 मिनट पर फ्री किक से खिलाड़ी अर्पण सिंह ने दूसरा गोल कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरे हॉफ में भी शांति क्लब कोई गोल नहीं कर सकी। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक संघ के चेयरमैन डीपी सिंह राठौर ने विजेता व उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल मिश्रा, प्रशिक्षक मुजाहिद अली, इरफान खान, निशांत कुमार, महजबी, वंदना का सहयोग रहा। आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें