{"_id":"687751094151c65be30d49c0","slug":"video-tiles-will-be-laid-under-ncap-to-reduce-air-pollution-in-kashipur-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए NCAP के तहत बिछाए जाएंगे टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए NCAP के तहत बिछाए जाएंगे टाइल्स
काशीपुर में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत सड़क के दोनों और टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा और हादसों में लगाम लग सकेगी। सोमवार को मेयर दीपक बाली ने बाजपुर रोड पर 90 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान मेयर बाली ने कहा कि अन्य सड़कों पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य किया जाएगा। कहा कि नगर निगम लगातार शहर के विकास के कार्यों में लगी हुई है। ऐसे में शहर के हर आदमी को अपने आप को मेयर समझते हुए विकास में सहयोग देना होगा। जिस दिन लोग सड़क पर कूड़ा डालते लोगों को रोकने लगेंगे, उसी दिन समझ लो काशीपुर स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर जन सहयोग के कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर उनकी सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी रहेगी। यहां चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, बूथ अध्यक्ष श्याम सिंह, पार्षद सीमा सागर, अंजना आर्य, बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह गामा, राम अग्रवाल, सतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।