फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर जिला जेल में बंदियों को कराया योग और ध्यान, बताए स्वस्थ रहने के उपाय

मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 02:20 PM IST

शाहजहांपुर के जिला कारागार में बंदियों ने नववर्ष की शुरुआत योग अभ्यास और ध्यान के साथ की। उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए। सीआईपीएल फाउंडेशन की ओर से योग प्रशिक्षक ब्रजेश शुक्ला ने कारागार परिसर में कैदी और बंदियों को योग अभ्यास और ध्यान से नववर्ष की शुरुआत कराई। उन्होंने मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग के आसन कराए। एक्यूप्रेशर थेरेपी के जीवन उपयोगी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सभी को अनुशासन के साथ स्वास्थ्य संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए योग अभ्यास को प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में लाने के लिए प्रेरित किया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने आभार जताया। इस मौके पर डिप्टी जेलर कृष्ण कुमार पांडेय, सुभाष यादव, सूर्य देव गौतम, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें