फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से जमुही स्थित हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत पहले दिन खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ाके की ठंड के बीच खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खो-खो प्रतियोगिता में हरिकौशल त्यागी स्कूल व हथौड़ा स्टेडियम की टीम फाइनल में पहुंची। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कलान की टीम विजेता व स्टेडियम हथौड़ा टीम उप विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला सचिव नरेंद्र त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता व उप विजेता टीम को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ सचिव राहुल तोमर, सचिन प्रेमी, खो-खो सचिव विपिन अग्निहोत्री, भारोत्तोलन सचिव अजय पाल वर्मा, एथलीट संघ संयुक्त सचिव बृजेश कुमार, प्रमोद पांडे, मयंक मिश्रा, रविंद्र, श्यामा अवस्थी, योगेंद्र किशन त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें