शाहजहांपुर में सपा की ओर से संविधान मान स्तंभ संगोष्ठी का आयोजन अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में हुआ। इसमें पीडीए एकता पर जोर दिया गया। पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए ताकत लगातार बढ़ रही है। इस ताकत को देखकर विरोधी घबराने लगे है। पीडीए की एकता को बनाए रखने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि संगठन मजबूत होने पर पार्टी को मजबूती मिलती है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी को एकजुट होकर बूथस्तर तक मजबूती देना है। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा, अनवर अली, अति उल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।