शाहजहांपुर के कांट थाने से होमगार्ड की बाइक चोरी करने वाले सेहरामऊ दक्षिणी निवासी होमगार्ड मोहित श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कद और एक पैर से हल्का लंगड़ाने के चलते पहचान हुई। शराब की लत पूरी करने को वर्दी पहनकर बाइकों को चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से बाइक भी बरामद कर ली है। बता दें कि 25 सितंबर को कांट के गांव मथुरा निवासी होमगार्ड हरिपाल सिंह की बाइक थाने के अंदर से चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने के अंदर से बाइक चोरी पर कांट पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।