{"_id":"678a00a91170d029b80573ca","slug":"video-mla-satpal-satti-lashed-out-at-the-state-congress-government-in-una-know-what-he-said","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बरसे विधायक सतपाल सत्ती, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बरसे विधायक सतपाल सत्ती, जानें क्या कहा
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि पंचायत के विरोध के बावजूद भी नगर निगम ऊना में शामिल किया गया है। जिसका भाजपा कड़े शब्दों में विरोध करती है। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही नगर निगम में शामिल की गई पंचायत के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे। कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार दिशाहीन सरकार है और ग्रामीण, पंचायती राज और शहरी विकास विभाग के अधिकारी भी सरकार के निर्णय से अनजान है कि आगे किस दिशा में नगर निगम में काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तरह के फरमान से जहां पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं होगा। तो दूसरी ओर मनरेगा जैसे स्कीमों के तहत ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलने वाली सुविधा से भी महरूम रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल की गई पंचायत ने विरोध दर्ज करवाया है इसके बावजूद भी कोई भी जनसुनवाई नहीं की गई है और जबरन जनता के ऊपर निर्णय को थोपा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल की गई पंचायत में लाखों रुपये जिला प्रशासन विभाग विधायक निधि सहित खर्च करने को लंबित पड़े हैं लेकिन ऐसे में एकाएक नगर निगम में शामिल करने से अब उसे पैसे का किस स्तर पर इस्तेमाल आगे करना है ।इस बात को लेकर भी कोई स्पष्ट नीति सरकार नहीं बन पाई है । ऊना में खनन माफिया सक्रिय है और इसमें कांग्रेस नेताओं की संलिप्त होने से आज दिन तक खनन माफिया पर कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।