फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को छंटनी का विरोध, शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 03:31 PM IST

शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने संविदा कर्मियों को कार्यमुक्त किए जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। दोपहर 12 बजे कृष्णानगर स्थित एसई कार्यालय पर संविदा कर्मी एकत्रित हुए। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष प्रांतीय अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि मध्यांचल से लगभग 20 प्रतिशत संविदा कर्मियों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं। बायोमीट्रिक डिवाइस लगाने का इंतजाम नहीं है। 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके संविदा कर्मियों की सेवा काल 60 वर्ष की जाएं। कार्यमुक्त किए गए कर्मियों को फिर से नौकरी दी जाए। मांग पत्र में संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, लंबित मानदेय दिलाने समेत कई मांगों को उठाया। मध्यांचल अध्यक्ष अशोक पाल, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि कर्मियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें