फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ढाई घाट पर उमड़ी भीड़, बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 03:48 PM IST

शाहजहांपुर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मिर्जापुर के ढाई घाट स्थित गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस अवसर पर लोगों ने मुंडन आदि संस्कार भी कराए। हालांकि, मेले में प्रशासन की ओर से कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आई। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। सुबह दस बजे तक हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान किया। इस दौरान ढाईघाट पर मेले जैसा माहौल रहा। लोगों ने घरेलू सामानों की खरीदारी भी की। भीषण गरमी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। गंगास्नान के बाद पुरोहितों को दान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके अलावा रामगंगा नदी के तट पर भी लोगों ने स्नान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें