फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में सैनिकों की मदद के जज्बे के साथ किया रक्तदान

शाहजहांपुर में देश के सैनिकों और आमजन की मदद के जज्बे के साथ लोगों ने रक्तदान किया है। शहर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। वहीं, पुवायां में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि देश में आपातकाल की स्थिति बनने पर युवा हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। देश में तनाव की स्थिति है, युद्ध होने पर रक्त की भी आवश्यकता होगी। आवश्यकता पूरी करने के लिए युवा कांग्रेस तन, मन और धन से भारतीय सेना और जनता के साथ है। शिविर में कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें