शाहजहांपुर में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भाजपा की ओर से बुधवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से कांग्रेस, हैदराबाद और देवबंद के एक धार्मिक नेता को सबसे ज्यादा कष्ट है, जो वक्फ की जमीन को निजी संपत्ति बनाए हैं। ऐसे नेता नकारात्मक माहौल बनाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सार्वजनिक, सरकारी संपत्ति पर वक्फ के नाम पर कब्जा करने पर वक्फ संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता पड़ी। पहले व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी नहीं थी।