फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, आधे घंटे तक बगैर टोल दिए निकलते रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 05:11 PM IST

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां-बंडा के बीच सबली टोल प्लाजा को भाकियू ने बृहस्पतिवार को फ्री करा दिया। आधे घंटे तक वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वार्ता के बाद कार्यकर्ता मौके से चले गए और वाहनों से टोल लेने का काम सुचारु हो सका। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पुवायां नगर अध्यक्ष कौशल सिंह के अनुसार, किसान नेता होने के नाते उनकी कार का टोल नहीं कटता है। कुछ दिनों से वह टोल पर पहुंचते तो कार को निकाल दिया जाता, लेकिन बाद में टोल कटने का मैसेज मोबाइल पर आता था। इसी को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सबली टोल पहुंचे और टोल को वाहनों के लिए फ्री करा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद टोल मैनेजर ने गलती मानते हुए आगे से किसान नेता की कार का टोल न लेने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। दोपहर 12.30 से एक बजे तक तमाम वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें