फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल की बहादुरगंज पचराहा की इकाई का गठन, आलम बने अध्यक्ष

मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 05:47 PM IST

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बहादुरगंज पचराहा की इकाई का गठन किया गया। इसमें मोहम्मद आलम को इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रविवार को बहादुरगंज पचराहा पर युवा जिलाध्यक्ष अनवार खां के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मोहम्मद आलम का नाम रखा गया। जिसे सभी ने सहमति दी। जीशान खां को महामंत्री, विक्की कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने फूल माला पहनाकर मनोनयन पत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन वर्षों से व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा है। उसमें सभी की महती भूमिका रहती है। इसलिए एकजुटता बनाते हुए कार्य किया जाए। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, अनीस खान, मुदित आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें