फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम ने सीएचसी कांट का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 05:43 PM IST

शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांट पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साथ मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा से सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। बाद में सीएचसी परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस बीच, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं का रजिस्टर देखा और महिला व पुरुषों के टीकाकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें