फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर... प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:06 PM IST

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुलरामई में नवीन परती की जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को सोमवार को प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया। इस दौरान हंगामे की आशंका पर बड़ी तादाद में पुलिसबल भी मौजूद रहा। तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि गांव तिकोला दुलरामई के निवासी राजपाल ने गांव स्थित नवीन परती की जमीन के काफी हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर टिन शेड डाल लिया था। शिकायत मिलने पर जमीन की नापजोख कराई गई थी। इसमें आरोपी द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत सही पाई गई। उन्हें कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। सोमवार को एसडीएम प्रभात राय के निर्देश पर पुलिस बल तथा नायब तहसीलदार अनुराग दुबे की मौजूदगी में अवैध कब्जे को जेसीबी से हटवा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें