शाहजहांपुर के कांट में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से 71 लीटर जल की कांवड़ का कई जगह पर स्वागत किया गया। यहां मां शीतला देवी में महादेव का जलाभिषेक किया गया। मोहल्ला पट्टी के युवा कांवड़ में जलभरकर दोपहर में लेकर आए। विकास पाठक, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज राठौर ने भगवान का ध्यानकर अपने कंधे पर गंगा जल को लेकर यह संकल्प लिया कि सभी एक साथ मिलकर रहेंगे। विकास पाठक ने बताया कि विगत वर्षों की भांति आगे भी आयोजन होता रहेगा।