फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अब एनएचएआई के विरोध में उतरा विद्यार्थी परिषद, कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 01:16 PM IST

शाहजहांपुर में लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर सिंधौली के कोरोकुइयां गांव के पास संपर्क मार्ग न बनाए जाने के विरोध में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उतर आया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई के खिलाफ डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि हाईवे के पास में कई शिक्षण संस्थाएं हैं। यहां पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। हाईवे में कोरोकुइयां गांव के पास नेहरू इंटर कॉलेज और मुमताज मेमोरियल एकेडमी है। ये पुल के दोनों ओर स्थित हैं। हाईवे पर कोरोकुइयां गांव में सीधा उतार-चढ़ाव है जिससे सड़क पर आना खतरे से खाली नहीं है। इसके मद्देनजर यहां पर संपर्क मार्ग बनाया जाना बेहद जरूरी है। इससे हजारों ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। इस दौरान योगेंद्र, रौनक, आशुतोष, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें