मेंहदावल तहसील में तिरंगा यात्रा का का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मेंहदावल के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मेंहदावल व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के निर्देशन में यात्रा तहसील कार्यालय से विद्युत कॉलोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पार्क तिराहा व ठाकुर द्वारा तथा नगर पंचायत कार्यालय तक गयी। इस यात्रा में नगर पंचायत मेंहदावल के जनप्रतिनिधि नगर कर्मचारी व अधिवक्ता व नागरिक शामिल हुए।