थाना क्षेत्र में मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सुबह पुलिसकर्मियों ने फावड़ा और झाड़ू लेकर धर्मसिंहवा के मनसा पोखरे स्थित शिवालय, मेंहदूपार के वीरा बाबा देवस्थान परिसर स्थित शिवालय तथा महदेवा नानकार स्थित शिवालय में साफ-सफाई की। मंदिर परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर आसपास के स्थान को स्वच्छ किया गया।