फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, तलाश जारी

Vimal Sharma Updated Thu, 18 Jun 2026 08:32 PM IST

बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर स्नान करने आए एक युवक ने रेलवे पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद युवक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, जो देर शाम तक जारी रही, लेकिन युवक नहीं मिल सका। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरोली निवासी अरविंद (20) हरियाणा में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह तीन दिन पूर्व हरियाणा से अपने गांव आया था और बृहस्पतिवार को वापस हरियाणा जाने की तैयारी कर रहा था। शाम करीब पांच बजे अरविंद ने अपने मझले भाई अमित से गंगा स्नान करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों भाई राजघाट गंगा घाट पहुंचे। गंगा किनारे पहुंचने के बाद अरविंद ने अमित को घाट पर बैठा दिया और कहा कि वह पुल पर जाकर वीडियो बनाएगा और फोटो खींचेगा। इसी बहाने वह रेलवे पुल पर चढ़ गया और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। यह देखकर अमित घबरा गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब वह गहरे जल में समा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना देकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी कर दी है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चला है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबराला थाना प्रभारी नितेश सहरावत ने बताया कि युवक के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी मिलते ही गोताखोरों को उसकी तलाश में लगा दिया गया है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें