फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से एसआईआर कार्य में लगे शिक्षक की मौत

विमल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 07:11 PM IST

नखासा थाना क्षेत्र के गांव चौकुनी निवासी अरविंद कुमार (38) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अरविंद कुमार जनपद अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव फैयाजनगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे और एसआईआर कार्य में सहायक के रूप में नियुक्त थे। उन्हें बूथ संख्या 272 पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई थी। छोटे भाई रोहित कुमार का कहना रहा कि अरविंद कुमार पर एसआईआर के कार्य को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं अरविंद कुमार के साथ बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे शिक्षामित्र लाल सिंह का कहना रहा कि दोनों को 1196 फॉर्म की जिम्मेदारी मिली थी, जिनमें से 970 फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए थे। फिर भी अधिकारियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अरविंद कुमार की मौत पर पत्नी प्रतिभा देवी, बेटी गरिमा, बेटे लविश सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें