चंदौसी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार व अधिवक्ता हिमांशु प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में खासा रोष है। गुस्साए जिला और तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। कोतवाली का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम, जेई, लेखपाल और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी।