बाइक चोरी के मामले में चंदौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दस बाइकें भी बरामद हुई हैं। आरोपी चोरी की बाइकों के चेसिस नंबर बदल कर बेचा करते थे। कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। चंदौसी कोतवाली में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने करेली रोड पर बंद पड़े ईंट के भट्ठे से बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।