शहरवासियों को आगामी बारिश के मौसम में जलभराव से निजात मिलेगी। स्टेशन रोड और कागजी मोहल्ले के नाले का भी निर्माण शुरू हो गया है। वहीं बारिश का मौसम शुरू होने से पहले नालों की सफाई भी कराई जा रही है। बता दें कि नगर पालिका की ओर से पांच नाले, पांच स्कूल का कायाकल्प और वार्डों में 28 सडकों का इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क का निर्माण दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से किया जाना है।