फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में संत नगर में चल रही श्री राम कथा में बह रही भक्ति रस की धारा

डिंपल सिरोही Updated Wed, 28 May 2025 10:30 AM IST

सहारनपुर में छुटमलपुर कस्बे के संत नगर में चल रही श्री राम कथा के दौरान भक्ति रस की धारा बह रही है। कथा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से श्री राम और कृष्ण के चरित्र पर भी प्रकाश डाला जा रहा है। इस दौरान कथा वाचक आचार्य विपिन जी महाराज ने भगवान श्री राम के वनवास, तड़का सुबाहू वध, सीता हरण, समुद्र पर सेतु निर्माण आदि प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने मनुष्य रूप में जन्म लेकर जो मर्यादा स्थापित की वह मानव मात्र के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि राम राज्य की स्थापना तभी हो सकती है जब हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मर्यादा की स्थापना करें। इस दौरान रेनू गुप्ता, रामा रानी, सुनील गर्ग, सुनीता रानी, आरती शर्मा आदि ने भगवान राम के स्वरूप की आरती उतारी। कार्यक्रम में तुषार शर्मा, जितेंद्र त्यागी, राजेश्वरी देवी, संगीता शर्मा, अर्चना शर्मा, कविता गर्ग आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें