फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में भाकियू तोमर ने सैयद माजरा टोल प्लाजा पर लेन बाधित कर दिया धरना

सहारनपुर के छुटमलपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रुड़की पंचकूला हाईवे के सैयद माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर एक बजे नारेबाजी करते हुए टोल पर पहुंचे जहां उन्होंने एक लेन को बाधित करते हुए धरना देना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। यूनियन का कार्ड दिखाने के बाद भी उनसे जबरन टोल वसूली हो रही है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवानों को भी लगाया गया था। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, राव साजिद, सुबोध राणा, नीरज राणा कविता रानी मोहित गोयल अंकित गुर्जर आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें