फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: राजस्थान पुलिस का छापा, नकली नोटों का सप्लायर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 02:13 PM IST

राजस्थान पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सहारनपुर से गौरव पुंडीर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गौरव कई राज्यों में नकली नोटों की सप्लाई करता था। राजस्थान में हाल ही में पकड़े गए नकली नोट भी उसी ने भेजे थे। 14 दिसंबर को जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस ने गोविंद नाम के युवक को करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह ये नकली नोट सहारनपुर से लाता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पीसीआर रिमांड पर लिया। वह नकली नोट सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंची। फोन पर बात होने के बाद गौरव पुंडीर ने गोविंद को सहारनपुर में घंटाघर के पास एक होटल में बुलाया। गौरव को यह भनक तक नहीं थी कि गोविंद पुलिस रिमांड पर है और कॉल पुलिस के इशारे पर की जा रही है। राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर होटल में छापा मारा और गौरव पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 4.30 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। इसके अलावा नकली नोट छापने के उपकरण बरामद हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें