फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगा भाकियू ने थाने पर दिया धरना

डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Jun 2025 05:20 PM IST

छुटमलपुर में दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना के दौरान भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव डॉ राजवीर कांबोज के साथ दरोगा द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए यूनियन कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर थाने में धरना दिया। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में थाना परिसर में बैठे कार्यकर्ताओं का कहना था कि दुर्घटना के बाद सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस दो घंटे विलंब से घटनास्थल पर पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचे दरोगा ने उपचार करने के बजाए मंडल महासचिव के साथ अभद्र व्यवहार किया। धरने पर बैठे किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठने वालों में चौधरी पदम सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, सुमित कांबोज, मनोज कमाली, चौधरी केहर सिंह आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें