फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खाद-बिजली-गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों को दूसरे दिन भी धरना जारी

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में किसानों ने किसान सहकारी समिति मिर्जापुर अंबेहटा चांद परिसर में यूरिया किल्लत व बकाया गन्ना भुगतान, बिजली, पानी आदि समस्या एवं एक्सप्रेस वें बराबर में सर्विस मार्ग निर्माण की मांग को लेकर दूसरे दिन धरना जारी रहा। अंबेहटा चांद में यूरिया खाद, गन्ना भुगतान, व बिजली जैसी समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान सहकारी समिति पर धरने पर बैठे किसानों का दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा तो किसान भूख हड़ताल करने को बाध्य होगें। बता दें कि बुधवार शाम धरनारत किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने किसानों से वार्ता की थी लेकिन किसी कारण सहमति नही बन पाई थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, तहसील अध्यक्ष कुशलपाल फौजी, बेदपाल फौजी, जगमोहन सिंह, अमित राणा, प्रदीप, विनोद राणा, जाॅनी राणा, गोल्डी राणा, अजीत सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें