फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में आयोजित समर कैंप में योग, सलाद सज्जा, वेस्ट मैटिरियल के उपयोग की जानकारी दी

डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 May 2025 03:33 PM IST

सहारनपुर के चिलकाना में सुल्तानपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में शुरू हुए समर कैंप में पहले दिन रंगोली, बेसिक क्राफ्ट, सलाद सज्जा तथा योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को बच्चों ने समर कैंप में वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सलाद सज्जा में छात्र तथा छात्राओं ने सुंदर ढंग से सलाद को सजाया था। इसके अलावा रंगोली बनाने के नियम तथा रंगों के संयोजन के बारे में विस्तार से बताया गया। रंगोली बनाने में मयंक, चिराग, देव, शिवांशु तथा सलमान ने सुंदर रंगों द्वारा रंगोली का निर्माण किया। हलीमा ने वैस्ट मैटिरियल से इंडिया गेट बनाया, जबकि महक, अनन्या तथा दिव्या ने सुंदर सलाद सज्जा की। शिविर में बच्चों को योग के बारे में भी बताया गया। बच्चों को बताया गया कि योग करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। नियमित योग करना आज के समय बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जिंदगी के बीच कुछ समय योग के लिए आवश्यक निकालना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें