फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का नगर पंचायत कार्यालय पर धरना

डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 May 2025 03:33 PM IST

बेहट में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी राजकुमार उर्फ राजू व सभासद आयशा प्रकरण में अधिशासी अधिकारी पर विवाद का निपटारा कराने का प्रयास न करके उसे हवा देने का गंभीर आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बिरला ने बिरला ने कहा, कि आठ दिन से सभासद और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा है, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने इस बीच नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विवाद के निपटारे का प्रयास नहीं किया। उल्टे वह इस प्रकरण को हवा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया की सफाई कर्मचारियों की सुनवाई करने के बजाय अधिशासी अधिकारी सभासद के पक्ष में बोल रही है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने कहा, कि शनिवार को नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह उनकी अभी सांकेतिक हड़ताल है। यदि अधिशासी अधिकारी को यहां से नहीं हटाया गया, तो लड़ाई लंबी चलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें