सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र की बेदी वाली गली स्थित एक कूलर की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि एक व्यक्ति दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। घंटाघर स्थित एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली है। इस गली में बाइक पार्टस की काफी दुकानें हैं, जिसमें हमेशा भीड़ रहती है। बुधवार को गली में चल रही कूलर की फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। भयंकर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते हुए धुआं आग में तब्दील हो गया। पता लगने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। कई गाड़ियों से आग बुझाई जा रही है। आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले कारीगरों ने बामुश्किल निकलकर जान बचाई। पुरानी चुंगी निवासी वसीम ने तीसरी मंजिल से कूद गया। नीचे गिरने से चोट आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। आग से लाखों रुपये के कूलर जलकर राख हो गए।