शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा ग्रुप की शुगर मिल में आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। आय और व्यय का ब्योरा खंगालते हुए विभाग ने कई दस्तावेज जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी अधिकारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई( आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे दिल्ली से पहुंचकर छापेमारी शुरू की थी। इस दौरान टीम ने मिल अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद करा दिए और जरूरी कागजातों की जांच में जुटी रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब के कपूरथला से विधायक राणा गुरमीत सिंह से जुड़ी रामपुर की इस शुगर मिल, मुरादाबाद की दो चीनी मिलों और डिस्टिलरी फैक्टरी पर एक साथ की जा रही है।