सांप को देखकर शायद आप डर जाते हों, लेकिन उत्तराखंड के रामनगर में एक ऐसा परिवार रहता है, जो किसी के घर में सांप मिलने की सुचना पर तुरंत मदद के लिए पहुंच जाता है। दरअसल ये परिवार न सिर्फ सांपों से लोगों को बचाता है बल्कि लोगों से सांपों को भी बचाता है। इस वजह से अब इन्हें इलाके के लिए सांपों के रखवाले कहने लगे हैं।