फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन के लूटे 65 हजार रुपये

ishwar ashish Updated Tue, 15 Jul 2025 07:22 PM IST

निहस्था मार्ग पर फिरोजाबाद गांव के सामने सोमवार की रात 10:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान के सेल्समैन राहुल से 60 हजार रुपया, मोबाइल, दुकान व स्कूटी की चावी छीन लिया। घटना के समय सेल्समैन दुकान बंदकर अपने घर रामपुर मिलकिन मजरे लोदीपुर जा रहा था। जैसे ही वह दुकान से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा, तभी दो बाइकों में सवार छह बदमाशों ने सेल्समैन के तमंचा लगाकर घटना को अंजाम देकर भाग गए। दुकानदार ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर भागकर तालेश्वर मंदिर में चल रही कीर्तन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। जहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया । इस दौरान बदमाश भाग गए थे। घटना के साथ ही दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करके मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें