रायबरेली के राही ब्लॉक सभागार में मंगलवार को माननीयों के गुर्गों ने न सिर्फ जबरन टेंडर डाला, बल्कि विरोध करने पर बीडीओ धमकाया। बीडीओ और गुर्गों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान पंजीकृत ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया और जबरन टेंडर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारी और कर्मचारी दबंग लोगों के आगे बेबस नजर आए। यहां तक पुलिस के पहुंचने पर भी दबंगों पर कोई खौफ नहीं दिखा। भारी पुलिस बल पहुंचने पर दबंग अपने समर्थकों के साथ मौके से भाग निकले। विवाद से एक घंटे तक ब्लॉक परिसर में अफरातफरी रही। अधिकारी और कर्मचारी सहमे नजर आए।