फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में चलाया ट्रक, मची अफरातफरी... चालक के बेहोश होने से छूटा नियंत्रण

ishwar ashish Updated Sun, 14 Dec 2025 10:43 PM IST

महाराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के नवोदय चौराहा पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने अफरातफरी मचा दी। शराब के नशे में ट्रक चला रहा चालक बेहोश हो गया जिससे उसका वाहन से नियंत्रण छूट दिया। जिससे ट्रक ने तीन गुमटियों एक ऑटो व एक घर की टीन शेड को तोड़ दिया। रात करीब 9ः30 बजे महाराजगंज की तरफ से रायबरेली से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक ने अजीजगंज निवासी राजेंद्र की पान की गुमटी, सैनपुर निवासी जयशंकर की सैलून की गुमटी व सर्वेश मौर्य की दुकान का काउंटर को तोड़ दिया। साथ ही रामबाबू के घर के बाहर रखा टिनशेड भी गिरा दिया। इसके बाद ट्रक डॉक्टर हीरालाल के घर के बाहर स्थित बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए गिट्टी के देर में फंस गया। इसके बाद लोगों ने ट्रक में छानबीन की तो चालक शराब के नशे में बेहोश अवस्था में मिला। उसे ट्रक से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज भेजा गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें