{"_id":"693ea0c7d9e2f0368c024676","slug":"video-waterlogging-in-tanda-kala-market-sparks-outrage-villagers-stage-protest-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"टांडा कला बाजार में जलभराव से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा कला बाजार में जलभराव से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
टांडाकला बाजार में लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित पिच सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण पानी जमा होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जलभराव की समस्या से त्रस्त होकर वहां के निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
बाजार की यह मुख्य सड़क होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। गड्ढों में जलजमाव के कारण राहगीरों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग मां काली मंदिर की ओर भी जाता है। प्रतिदिन भोर से ही भक्तों एवं महिलाओं का इसी सड़क से मंदिर में जल चढ़ाने एवं पूजा पाठ करना शुरू हो जाता है, जिन्हें गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। यह सड़क मारूफपुर और सैदपुर जैसे आस-पास के बाजारों को भी जोड़ती है, एवं टांडा कैथी गंगा नदी पर बने पीपा पुल को पार कर राहगीर वाराणसी को आते जाते रहते हैं। जिससे दैनिक यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है। प्रदर्शन करने वालों में अभय पांडेय, सतीश मौर्य, आकाश मिश्रा, तूफानी सिंह, संजय विश्वकर्मा, राम अवध निषाद, संजय भारद्वाज आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।