फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय फलक पर चमके रायबरेली के इस गांव के कई सितारे

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 04:24 PM IST

यूपी के रायबरेली में खीरों क्षेत्र के देवगांव में युवा सात दशक से अधिक समय से वॉलीबाल खेल में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस गांव ने खेल क्षेत्र में प्रदेश व राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। गांव के युवाओं का खेल से लगाव का आलम यह है कि रात 7:30 बजे से 10 बजे तक दूधिया रोशनी में युवा वॉलीबॉल का अभ्यास करते हैं। इसमें देवगांव के सोनू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अभय सिंह, रिंकू गौतम, नागर, निहस्था के शैलेंद्र सिंह, कार्तिक सिंह, रिंकू त्रिपाठी, हरीपुर निहस्था के राम सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरजीपुर के आशीष यादव, रूप खेड़ा के बीरू, नंदा खेड़ा के दीपू शुक्ल व पीयूष, मिर्जापुर के योगेंद्र पाल योगी, केतनापुर के मनीष आदि खिलाड़ी दिन में अपने अपने कार्य निपटाकर रात में अभ्यास करते हैं। यहां खेलने वाले 28 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस, सेना और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों में नौकरी हासिल करने में कामयाब हुए हैं। गांव के स्व. शिव बहादुर सिंह लगभग छह दशक पूर्व एथलीट व लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीलंका गए थे। इस आयोजन में उनको द्वितीय स्थान हासिल हुआ था। गांव के दान बहादुर सिंह व राजेश सिंह भी एथलीट में प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग कर चुके हैं। खेल में निपुणता हासिल करने की बदौलत गांव के अशोक सिंह, पिंटू सिंह, दीपक सिंह व सुशील कुमार यादव, शिव नारायण गौड़, लक्ष्मी नारायण गौड़, स्व. लाल बहादुर सिंह, हमीद खां, खल्लू खां सेना में भर्ती हुए। वहीं इसी खेल की बदौलत विजय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह प्रेमबहादुर सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस व दल बहादुर सिंह आईटीआई में नौकरी हासिल की। गांव में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डी. खोडवाल, मानवीर पाल, गिलहरी, सुधीर सिंह, बलवान सिंह, उपेंद्र सिंह, विवेक सिंह व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गजेंद्र सिंह, छेदीलाल, इलियास, यतेंद्र सिंह, अरुण शुक्ल, अमित त्रिपाठी, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह आदि भाग ले चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें